Advertisement

सीसीएल ढोरी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ किया योग

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में 22 जून को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षित गुरु पंकज पांडेय और सुबीर मुखर्जी ने योगाभ्यास कराया।

ढोरी प्रक्षेत्र के महिला क्लब में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह सात से नौ बजे तक योग कराया गया। स्वास्थ्य से जुड़े पौष्टिक आहार पर भी चर्चा की गई। मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा की धर्मपत्नी रूपा सिंहा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, एएओसीएम के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद व मृत्युंजय कुमार सहित क्षेत्रीय अधिकारी डीसी राय, सीताराम यूके, तौकीर आलम, यूनियन नेता हरेंद्र प्रसाद सिंह, शिवनंदन चौहान, आर. उनेश, जवाहर लाल यादव, विनय कुमार सिंह, महारूद्र सिंह, जयनाथ मेहता, महेंद्र चौधरी, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *