प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज उत्पादन हेतु 19 जून को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर के गौड़डिघिया में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यक्रम के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा झारखंड द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप मे कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ रानी ठाकुर, जगन्नाथपुर प्रखंड महामंत्री रवि दास, जिला मंत्री रूपा सिंह दास सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला को प्रदेश किसान मोर्चा की सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ डॉ रानी ठाकुर ने प्राकृतिक कृषि, मोटे अनाज एवं ट्राईकोडर्मा उपयोगिता के विषय मे किसानों को जागरूक किया। इस कार्यशाला मे उपस्थित किसानो ने प्राकृतिक खेती हेतु कृषि अनुसंधान और तकनीक को अपनाने की बात कही। साथ ही मोटे अनाज के महत्व और उसकी खेती हेतु भी जानकारी को साझा की। अंत मे स्थानीय मंदिर प्रांगण मे एक पेड़ मां के नाम हेतु अमरूद फल का पेड़ लगाया गया। कार्यशाला का संचालन रवि दास द्वारा किया गया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन रूपा सिंह दास ने किया।
![]()













Leave a Reply