प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी स्थित अर्से से बंद सीसीएल धोरी क्षेत्र के अंगवाली कोलियरी में अवैध धंधेबाजों द्वारा किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बनाए गए अवैध दो बड़े सुरंगों को सीसीएल प्रबंधन द्वारा 19 जून को जेसीबी मशीन द्वारा भरने का काम किया गया।
मौके पर उपस्थित सुरक्षा टीम ने जगत प्रहरी टीम को बताया कि महाप्रबंधक ढोरी रंजय कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एसडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी सैलेश प्रसाद, एरिया सेल्स ऑफिसर राजेश गुप्ता एवं क्षेत्रिय सुरक्षा अधिकारी मो. तौकीर आलम के नेतृत्व मे ढोरी क्षेत्र के बंद अंगवाली खदान के दो अवैध सुरंगो को भरा गया।
अवैध सुरंग भरने वाले टीम में मुख्य रूप से पटेरवार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) गोपाल उरांव, सिपाही श्रीराम प्रसाद, सीताराम करमाली, दीपक कुमार, सीआईएसएफ (क्यूआरटी) से धर्मेंद्र प्रसाद, शिवजी प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, वासवा प्रकाश भाई, अपराध शाखा से अतुल कुमार, एस.के. तिवारी, पूजा कुमारी, सीसीएल सुरक्षा टीम के एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, अनाम वारिस, एएसएसआई कृपाल सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, होमगार्ड जितेन्द्र कुमार रजक आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply