रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर रहिवासी मिहिर कुमार जायसवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
ज्ञात हो कि मिहिर खैराचातर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोतीलाल जायसवाल एवं आशा देवी के पुत्र तथा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय कमल प्रसाद भगत के पौत्र हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बोकारो के जीजीपीएस से प्राप्त की तथा कोलकाता में रहकर सीए की तैयारी की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
मिहिर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि खैराचातर गांव और पूरे कसमार प्रखंड के लिए गर्व का विषय है। मिहिर की सफलता ग्रामीण एवं छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
![]()













Leave a Reply