रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र कसमार प्रखंड के दांतु गांव में 18 जून को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व गोमिया विधानसभा प्रत्याशी एवं बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मौके पर भाजपा नेता प्रजापति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरित होकर यह पहल की गई है। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजनों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का आधार है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन बनाने की आवश्यकता है, ताकि हर परिवार वृक्षारोपण से जुड़ सके।
उन्होंने रहिवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि माँ ने हमें जीवन दिया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम धरती माँ को जीवन दें। कहा कि एक पेड़ माँ के नाम हर घर का संकल्प, हर दिल की जिम्मेदारी है।
![]()













Leave a Reply