प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत के भोलाडीह गांव में 17 जून को सौर चालित डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
जानकारी के अनुसार ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो के सीएसआर मद से सौर चालित डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्रामीण रहिवासियों ने फूल माला से जिप अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि भोलाडीह की महिलाओं के प्रस्ताव डिमांड के आलोक में यहां ओएनजीसी द्वारा योजना दिया गया है। इस योजना के धरातल में आने से भोलेडीह सहित आसपास के टोलों में गर्मी में जल संकट से छुटकारा मिलेगा। कहा कि गर्मी के मौसम में आसपास के चापाकल सूख जाते हैं। महिलाओं को दो-तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह डीप बोरिंग चौबीस घंटे पानी देगा। बिजली बिल का भी झंझट नहीं रहेगा। यह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा।
जिप अध्यक्ष ने उपस्थित रहिवासियों को भरोसा दिया कि गोमिया प्रखंड के जल संकट वाले सभी गांवों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से सोलर डीप बोरिंग लगवाए जाएंगे। साथ ही ओएनजीसी संस्था से यहां भी उन्होंने आग्रह किया कि गोमिया के कुछ पंचायत को आदर्श पंचायत बनाकर विकास का कार्य किया जाए, ताकि ओएनजीसी के प्रति रहिवासियों का विश्वास और भी बढ़े एवं बोकारो सहित देश में ओएनजीसी संस्था का नाम हो।
मौके पर जिप अध्यक्षा के पति सह समाजसेवी चितरंजन साव, छोटी साव, संगम प्रजापति, युगेश साव, देवनारायण प्रजापति, मनी सिंह, रोहित प्रजापति, सूरज यादव, सुधीर ठाकुर, अनिल यादव, हीरा लाल, सावित्री देवी, वीणा देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply