प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला सूचना व जनसंपर्क विभाग बोकारो की चार सदस्यीय टीम 17 जून को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत पहुंची। टीम द्वारा नक्शा ड्रोन कैमरा के माध्यम से छायांकन कर पूरे पंचायत की गतिविधियां कैद की गयी है।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सर्वप्रथम अंगवाली पंचायत के बेहरागोड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नहर चौक, इसके पश्चात गाभर मोचरो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, बारकेंदुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झोपरोटांड़ में बने नए पंचायत भवन आदि स्थलों पर ड्रोन कैमरा उड़ाया गया और पंचायत की गतिविधियां छायांकन किया गया।
बताया जाता है कि जिला की टीम में महिला सदस्या भी शामिल थी। बताया गया कि पूरे पंचायत स्तर पर किये गए छायांकन की वीडियो तैयार करने के उपरांत पंचायत में दिखाए जाने का निर्देश जारी होगा। मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव प्रेम कुमार नायक, रहिवासी राजेंद्र मरांडी, सूरज रजवार, श्रीमती देवी आदि गंतव्य स्थलों तक पहुंचने में टीम की मदद कर रहे थे।
![]()













Leave a Reply