Advertisement

दिवंगत छात्रा आरोही की पुण्यतिथि पर अनाथ बच्चों को कराया गया भोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की एकलौती पुत्री आरोही रानी के देहांत के प्रथम वर्ष की पुण्यतिथि पर 17 जून को अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया।

जानकारी के अनुसार मुखिया द्वारा जिला के हद में गोमिया स्थित महेर संस्था में अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया। ज्ञात हो कि बीते वर्ष 29 मई 2025 को आरोही का आर्किड हॉस्पिटल रांची ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोही पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में पढ़ती थी। स्कूल की ओर से एनसीसी ट्रेनिंग के लिए छात्र-छात्राओं को हजारीबाग के सिल्वार ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया था। ट्रेनिंग के दौरान आरोही की तबियत बिगड़ने के बाद ट्रेनिंग सेंटर से रांची आर्किड हॉस्पिटल ले जाया गया था। छह दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी थी।

इस मामले में पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य सहित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था। छात्रा के पिता संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *