Advertisement

संकल्प के साथ सीसीएल ढोरी क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

स्वच्छता को आम जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी मे स्वच्छता पखवाड़ा का 17 जून को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला ने सभी अधिकारियों एव कर्मंचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम रंजय सिंहा ने स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित जनों से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप सीसीएल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा -2026 के अंतर्गत महाप्रबंधक कार्यालय एवं सभी परियोजना में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढाना तथा स्वच्छता को आम जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, अस्पतालों एव कार्यालय परिसरों की विशेष सफाई, क्षेत्र के विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यंक्रम का समापन स्वच्छ स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर एसडीओसीएम के पीओ शैलेश प्रसाद, विभागाध्यक्ष सेफ्टी ए के तिवारी, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिंहा, एएफएम साहिद हुसैन, प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकिर आलम, वरीय अधिकारी डी एस राॅय के अलावे यूनियन प्रतिनिधि राजू भुखिया, विनय कुमार सिंह, जयनाथ मेहता, महारूद्र सिंह, विकास सिंह, महेंद्र चौधरी, राजेन्द्र कुमार, शरद कुमार, उज्जवल मुखर्जी, अरुण कुमार, रणवीर सिंह, उमा कुमार आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *