Advertisement

भाजपा नेता भैया प्रीतम की माता के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सहसंयोजक (उद्योग प्रकोष्ठ) भैया प्रीतम की माता एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौसी के निधन की खबर से बोकारो जिले में शोक की लहर है। इसे लेकर 14 जून को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भैया प्रीतम के आवास पहुंचे और स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *