Advertisement

पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का किया भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रांची से बोकारो जाने के क्रम में पेटरवार स्थित छत्रु राम महतो चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 14 जून को माला एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पेटरवार स्थित छत्रु राम महतो चौक पर छत्रु राम महतो के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, दिवंगत महतो के पुत्र सह जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, समाजसेवी शांतिलाल जैन, मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, मुरलीधर नायक, राजू सिन्हा, नागेश्वर सिंह पिंटू, लालमोहन नायक, गोपाल मुंडा, अमर ज्योति बनर्जी, कुंभ करण मुंडा, कौशल अंसारी, शंकर सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *