Advertisement

अंगवाली में ग्यारह हजार बिजली पोल में कार्य कर रहे निजी मिस्त्री की मौत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में ग्यारह हजार वोल्ट क्षमता हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर 14 जून को निजी बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के धड़कीडीह रहिवासी सरजू महतो का पुत्र बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड 12 के पिपराटोला के पिछवाड़े संचालित जियो इंटरनेट टावर के निकट ग्यारह हजार विद्युत पोल में चढ़कर 14 जून को अपराह्न कार्य कर रहे एक निजी मिस्त्री संजय महतो नामक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक पिछरी दक्षिणी पंचायत के धड़कीडीह रहिवासी सरजू महतो का पुत्र बताया जाता है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि घटना घटित होने से पुर्व उसके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो युवक के पोल से गिरते ही भाग गये।

बताते हैं कि जिओ टावर वाले ही युवक को कार्य के लिए बुलाया था।शाम को घटना की सूचना पाकर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में झामुमो नेता व जिप सदस्य अशोक मुर्मू, घुनू हांसदा, ललन सोनी, भाजपा नेता देवीदास, गौरीनाथ कपरदार, पिछरी, अंगवाली के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, युवक, बुजुर्ग आदि की भीड़ शव को देखने जुटे रहे।

घटना की सूचना पाकर पहुंची मृतक की सासुमाँ मंगरी देवी शव से लिपटकर बिलख रही थी। मृतक का चाचा श्यामलाल महतो, जयलाल महतो, जयन्दन महतो, पूर्व मुखिया लक्ष्मण सिंह, नकुल महतो, अमित मिश्रा, एनायत हुसैन, अजीत रविदास, आले नवी, आशीष पाल, पवन कमार, निताई रजवार, संजय मल्लाह, कुणाल महतो, जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव, अमन रवि, राजकुमार गिरि, प्रदीप सिंह, पिंटू महतो, शंकर कमार, पवन रजवार, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे। समाचार प्रेषण देर रात तक न तो जिओ टावर वाले यहां पहुंचे और न हीं बिजली विभाग के अधिकारी।

बीडीओ, थाना प्रभारी, जिप सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, कई स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रयास से शव को वाहन द्वारा पंचनामा बनाकर थाना ले जाया गया, शव का पोस्टमार्टम 15 जून को होगा।शव को रातो रात पेटरवार पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *