पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा विजिलेंस ने 6 जून को बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।
यह छापेमारी बेहरा के आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों पर की गई। छापेमारी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित बारीपदा, जाजपुर जिला के हद में धर्मशाला और बालीगुडा में की गई।
सूत्रों के अनुसार, बेहरा से जुड़े नौ ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की गई। छापेमारी की गई चार जगहें भुवनेश्वर में हैं, जबकि अन्य जगहों में बारीपदा, धर्मशाला और बालीगुडा शामिल हैं। सर्च के दौरान, विजिलेंस अधिकारियों को भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार में एक चार मंज़िला घर, शैलश्री विहार में एक तीन मंज़िला घर, पटिया के कानन विहार फेज़-वन में एक दो मंज़िला घर और चंद्रशेखरपुर में एक और दो मंज़िला घर का पता चला है।
जानकारी के अनुसार जाजपुर जिला के हद में धर्मशाला कॉलेज के समीप पांडुआ गांव में बेहरा के पुश्तैनी ज़मीन पर बना एक और दो मंज़िला घर भी मिला है। बेहेरा पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप सामने आने के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह भी आरोप सामने आए है कि कंधमाल जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए दिए गए फंड का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी विजिलेंस टीम जांच कर रही है।
![]()













Leave a Reply