Advertisement

मुंगेरी लाल का हसीन सपना साबित होगा भाजपा का राज्यसभा ख्वाब-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मुंगेरी लाल के हसीन सपने साबित होंगे भाजपा के झारखंड से राज्यसभा के ख्वाब। इंडिया गठबंधन की एकजुटता इसबार भाजपा के हर साज़िश का जवाब देगी।

उपरोक्त बाते 6 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति तथा इंडिया गठबंधन की एकजुटता स्वागत योग्य कदम है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व खासकर प्रदेश प्रभारी के. राजू द्वारा राजनीतिक परिस्थितियों का विवेकपूर्ण आकलन कर गठबंधन धर्म को प्राथमिकता देकर लोकतांत्रिक मूल्यों और साझी प्रतिबद्धता का परिचायक दिया है।

नायक ने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल और बहुमत नहीं होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारना यह दर्शाता है कि उसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय राजनीतिक जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाओं को तलाशना था। लेकिन इंडिया गठबंधन की एकजुटता, परिपक्वता और आपसी विश्वास ने भाजपा के इन मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

उन्होंने कहा की झारखंड की जनता ने जिस जनादेश को इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिया है, राज्यसभा चुनाव में भी वही जनादेश परिलक्षित होगा। कहा कि भाजपा की हार लगभग तय है और गठबंधन के दोनों अधिकृत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र, गठबंधन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *