Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसान मोर्चा ने कामधेनु गाय बछड़ा से किया सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची आगमन पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 6 जून को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर और साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य एक पेड़ मां के नाम को समर्पित करते हुए पौधा भेंट करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसान मोर्चा द्वारा कामधेनु गाय व् बछड़ा भेंट किया गया।

उक्त मौके पर भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व मे सभी प्रदेश किसान मोर्चा पदाधिकारी के संग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्निवल हॉल के बाहर के स्थान मे पौधारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर किसान मोर्चा टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिंदुत्व और किसान का प्रतीक कामधेनु गाय बछड़ा भेंट किए गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *