Advertisement

पर्यावरण अभियान में प्रखंड/अंचल कार्यालय में पौधारोपण

‏प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। विश्व पर्यावरण सप्ताह सह जागरूकता अभियान बीते एक जून से 5 जून तक आयोजित किया गया। अंतिम दिन बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों फलदार व छायादार पौध लगाये गए।

जानकारी के अनुसार लगाए गये पौधों में आम, जामुन, अमरूद, पीपल, बरगद आदि के पौधे शामिल थे। बीडीओ संतोष कुमार महतो ने विभागीय प्रधान गुलाम रसूल, बीपीओ प्रमोद शर्मा, अंचल निरीक्षक अशोक कुमार दास सहित अन्य कर्मियों के सहयोग से पौधा लगाए तथा उसमें पानी से सींचे भी।

इस अवसर पर बीडीओ महतो ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वृक्षों की अति आवश्यकता होती है। पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए। यदि किसी कारण वृक्ष काटी भी जाए तो उसके बदले एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मौके पर मेघनाथ कुमार, दीपक महतो, जेई राजकिशोर हांसदा, कुलीन शर्मा, सुजीत यादव, असगर अंसारी, पेटरवार वन विभाग की ओर से देवनाथ महतो, विजय महतो, माधव कुमार,तोहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *