विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बकाया मानदेय को लेकर गोमिया स्वास्थ्य सहिया द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु किया गया हैं। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि राशि का आवंटन हो चुका है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया की स्वास्थ्य सहियाओं ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 5 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सहियाओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नारेबाजी कर अविलंब बकाया राशि देने की मांग की।
इस अवसर पर आंदोलनरत सहियाओं ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती हैं। टीकाकरण, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद पिछले 9 माह से मानदेय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। आर्थिक संकट को लेकर सहियाओं ने बताया कि परिवार का भरण-पोषण के लिए कर्ज का सहारा लेना पर रहा है। अब तो नौबत यह आ गई है कि कोई कर्ज भी देना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि दिन-रात काम करने वाली सहियाओं को पिछले 9 महीनों से मानदेय न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सहियाओं ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में सभी सहियाओं एवं सहिया साथी को स्वास्थ्य प्रहरी का पैसा भी कई महीनों से बकाया है। जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
वही इस संबंध में गोमिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि राशि का आवंटन आ चुका है।
संभवतः एक सप्ताह के अंदर सभी सहियाओं को बकाया मानदेय राशि का भुगतान मिल जाएगा। मौके पर किरण देवी, मनी देवी, रेखा देवी, रीता देवी, अंजू देवी, बृंदा देवी, संगीता देवी, चंचला देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, राजिया खातून, शबनम खातून, अख्तरी बेगम, सुजाता देवी, देवंती देवी, पुरनी देवी, मंजू देवी, गायत्री देवी सहित दर्जनों सहिया मौजूद थी।
![]()













Leave a Reply