एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के आशादान कुष्ठ कॉलोनी में बीते 4 जून को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास के तत्वाधान में यहां स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी में रहने वाले सभी कुष्ठ पीड़ित परिवार का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार दवा उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के सहयोग से 54 कुष्ठ रोगियों के बीच एमसीआर चप्पल का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर मोहम्मद सज्जाद आलम, जिला कुष्ठ सलाहकार भुनेश्वर महतो, राकेश मिश्रा, कॉलोनी के प्रधान मधुसूदन तिवारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply