Advertisement

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर उर्फ भिमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के कुरमीडीह रहिवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 11 मई 2025 को भोला यादव ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि मन्नू ठाकुर और उसके साथियों ने फेब्रिकेशन प्लांट में रंगदारी मांगी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कांड क्रमांक 50/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत नौ मामले दर्ज हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *