प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में 5 जून को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा की गई।
इस अवसर पर एसडीपीओ सिंह ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, लंबित पासपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के मामलों के शीघ्र निपटारे, न्यायालय से संबंधित कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों एवं आम जनों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसडीपीओ सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में विगत माह और पिछले पूरे वर्ष जितने भी मामलों का निष्पादन किया गया है, उस पर चर्चा की। साथ ही जो भी आपराधिक मामला घटी है उसमें बहुत सारे मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और बहुत जल्द अन्य मामलों का भी निष्पादन हो जाएगा की जानकारी दी गयी। साथ में अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई।
गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। गोष्ठी में गोमिया के अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो-झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सी, शशि शेखर कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, पिंटू महथा सहित अनुमंडल के पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply