राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित सियारी मोड़ में आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी को लेकर 30 मई को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के समाजसेवी रीत लाल महतो ने की।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव, वन एवं जल स्रोतों के संरक्षण तथा भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा किए बिना सतत विकास की कल्पना संभव नहीं है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सियारी मोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही रहिवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई। बैठक में खिरोधर महतो, गुलाब चंद, नुनु चंद महतो, दुलारचंद महतो, बालेश्वर महतो, प्रीतम महतो, पंचायत समिति सदस्य देवलाल तुरी, वार्ड सदस्य फलेंद्र महतो, वासुदेव महतो, डॉ किशुन देव महतो, जागेश्वर महतो सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply