राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के भू-सम्पदा पदाधिकारी सुजीत सरकार ने प्रभावित क्षेत्र के पंचायतो के मुखिया को पत्र लिख कर डीवीसी अर्जित भूमि पर किसी भी प्रकार के विकास/निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व डीवीसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा है। अन्यथा कार्य नहीं करने देने की चेतावनी दिया गया है।
भू-संपदा पदाधिकारी द्वारा बीते दिनों जारी पत्र में कहा गया है कि गोविंदपुर अंतर्गत पड़ने वाले सभी छह पंचायतों में दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) सामाजिक विकास एवं जनहित से संबंधित कार्यों के प्रति सदैव सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण रखता है। स्थानीय क्षेत्र के विकास हेतु पंचायतों द्वारा किए जाने वाले कार्य निश्चित रूप से जनकल्याणकारी हैं।
तथापि यह ध्यान दिलाना आवश्यक है कि डीवीसी द्वारा अर्जित भूमि पर किसी भी प्रकार का विकास कार्य, निर्माण कार्य, प्लेटफॉर्म निर्माण, सड़क निर्माण, सामुदायिक संरचना निर्माण अथवा अन्य किसी स्थायी/अस्थायी कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व डीवीसी से नियमानुसार औपचारिक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। पत्र में कहा गया है कि बिना पूर्व एनओसी के डीवीसी अर्जित भूमि पर कार्य प्रारम्भ होने की स्थिति में भविष्य में प्रशासनिक, कानूनी एवं भूमि संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकती है।
![]()












Leave a Reply