Advertisement

अखंड हरि कीर्तन में भक्ति के रस में डूबा कसमार प्रखंड का चट्टी गांव

अखंड हरि कीर्तन में शामिल हुए पूर्व विधायक व् जिप सदस्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम चट्टी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में 30 मई को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदार महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं के साथ हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

आयोजित अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल, मृदंग, झांझ, करताल और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन में मग्न होकर भगवान के नाम का स्मरण करते नजर आए। पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कीर्तन स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन समिति और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आमजनों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा रहिवासियों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि चट्टी गांव में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। वे भगवान श्रीहरि से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि तथा सभी के सुखमय जीवन की प्रार्थना करते है।

जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल पूजा-पाठ का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है। कहा कि भगवान का नाम लेने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है। वे आयोजन समिति तथा ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते है और क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण की कामना करते है।

उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में ऐसे आयोजन आमजनों को मानसिक शांति प्रदान करते हैं और समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी हरिनाम संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन के समापन पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य समाजसेवी, ग्रामीण रहिवासी एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *