Advertisement

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन जीएम यूनिट ढ़ोरी की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक 29 मई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने किया।

आरसीएमयू जीएम यूनिट की बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने, सभी शाखा कमेटी का विस्तार करने सहित कोयला मजदूरों की ज्वलंत समस्या पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मल्लाह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, एसडीओसीएम शाखा के अध्यक्ष मुरारी सिंह सहित सतपाल सिंह, निर्मल नायक, राजवीर सिंह, जे पी पाठक, पार्थो भट्टाचार्य, किरण देवी, आशा लहरी, मंजू दास, सुशीला देवी, जितेंद्र पांडेय, राम प्रवेश सिंह, अमित कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य मुख्य रूप से शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *