खाली जमीन में बनाई जाएगी डीवीसी का कांटा घर व् चेक पोस्ट-अरजरीया
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल में रेलवे ओवरब्रिज पुल से परिचालन शुरू होने के बाद डीवीसी प्रबंधन ने क्रॉसिंग गेट से प्लांट जाने वाली मुख्य सड़क को बन्द कर दिया। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के बगल बाउंड्री देकर खाली जमीन को प्लांट के अन्दर करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।
जिसकी तैयारी को लेकर मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, सिविल अभियंता डीपी खान, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, बीकेबी कंपनी के साइड इंचार्ज सुनील सिंह आदि डीवीसी अधिकारियों की टीम ने 29 मई को रेलवे क्रॉसिंग के समीप खाली स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित ठिकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर परियोजना प्रधान अरजरीया ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के बगल बाउंड्री दिया जाएगा।
इसके अलावे ओवरब्रिज के बगल प्लांट की ओर रेलवे का नया कांटा लगाया जाएगा, ताकि कोयला लदा रेलवे वैगन का वजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्लांट गेट से ठीक ऊपर ओवरब्रिज के रैम्प एक में ही प्लांट आने जाने वाले कर्मचारियों के लिए सीआईएसएफ की चेक पोस्ट लगाई जाएगी। उन्होंने रैम्प दो का भी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावे प्लांट विस्तार के अन्य अधूरे पड़े योजनाएं है जिसे अब रेलवे ओवरब्रिज चालू होने के बाद पूरा कर लिया जाएगा।
बता दे कि 134 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन बीते 28 मई को होने के बाद से डीवीसी प्रबंधन रेस हो गई है। रेलवे क्रॉसिंग बंद कर रेलवे क्रॉसिंग के बगल खाली जमीन प्लांट के अधीन लेने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है।
![]()













Leave a Reply