Advertisement

सहयोगिनी ने जागरूकता कार्यक्रम के जरिए दिया मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पिपराडीह गांव में 29 मई को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों ग्रामीण महिला व् युवतियों ने अपनी समस्याओं के साझा कर समाधान के उपाय ढूंढे।

​ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान बरती गई लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता अपनाकर ही मासिक धर्म के दौरान होने वाली शारीरिक परेशानियों और संक्रमण से बचा जा सकता है।

संस्था की कार्यकर्ता मंजू देवी ने उपस्थित महिलाओं तथा युवतियों को पीरियड्स के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पैड के सही इस्तेमाल, सफाई के तरीकों और इस दौरान पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी, ताकि महिलाएं स्वस्थ रह सकें।

​ जागरूकता अभियान में स्थानीय किशोरी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य रूप से ​सीमा कुमारी, ​रेनू कुमारी, ​सुस्मिता कुमारी, ​जयमुनी कुमारी, ​फुलमनी देवी, ​सावित्री देवी, ​कुमलि देवी, ​एतवारी देवी,​ नुनी बाला देवी, ​सहोदरी देवी ​सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के बीच स्वच्छता किट और जानकारीपूर्ण पत्रक भी साझा किए गए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *