Advertisement

पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र ने माहेर संस्था में बांटे फल व् खाद्य सामग्री

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने अपने पिता स्व. ईश्वरी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि इस बार अनोखे अंदाज में मनाई। वे बीते 27 मई को पूरे परिवार के साथ गोमिया स्थित माहेर संस्था पहुंचे और वहां रह रहे बच्चों व बुजुर्गों के बीच फल, खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान वितरित किया।

इस अवसर पर श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि उनके पिता हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए परिवार ने निर्णय लिया कि इस बार पुण्यतिथि पर किसी औपचारिक कार्यक्रम के बदले माहेर संस्था में सेवा कार्य किया जाए। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से फल, बिस्किट, ब्रेड आदि दिया तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

सिंह ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि समाज का हर तबका शिक्षित हो और कोई भूखा न सोए। उन्होंने जीवन भर मजदूरों, गरीबों और असहायों के लिए काम किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। मौके पर माहेर संस्था के बच्चों और बुजुर्गों ने उनके इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।
माहेर संस्था के संचालक राजेश कुजूर ने कहा कि ईश्वरी बाबू के संस्कार आज भी उनके परिवार में जीवित हैं। इस तरह के कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, स्वयं सिंह, ममता देवी, अर्चना सिंह, ममता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता सिंह, एन के त्रिपाठी, मो. समीम,अर्जुन करमाली, सगुन सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *