Advertisement

बकरीद पर्व पर डीसी-एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा व् दी मुबारकबाद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 28 मई को बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना दिनभर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इस दौरान डीसी एवं एसपी ने जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय स्थित मिनी कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के अमन पसंद रहिवासियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए बकरीद पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो जिला प्रशासन सभी संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।

वहीं एसपी नाथू सिंह मीना ने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की आमजनों से अपील की। ज्ञात हो कि, बकरीद पर्व पर जिले भर में पुलिस बल, दंडाधिकारी, क्यूआरटी एवं पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय रखा गया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *