Advertisement

दामोदर नदी में डूबने से 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी उर्फ टुन्नू की मौत

बोकारो डीसी ने की बच्चों के माता पिता से नदी तट नहीं जाने देने की अपील

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित दामोदर नदी में 28 मई को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी उर्फ टुन्नू की डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि प्रियांशु घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था। खेलने के बाद वह नदी में नहाने चला गया, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों और पुलिस की मदद से युवक के शव को नदी से निकालकर नजदीकी सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भीड़ जुट गई। मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार एवं थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डीसी ने आमजनों से अपील की कि नदी के गहरे पानी की तरफ ना जाएं और सावधानी बरतें। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *