एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय मे कार्यरत अनिल सिंह को अधिकारी संवर्ग मे प्रमोशन के बाद एमसीएल मे मार्केटिंग और सेल्स पद पर स्थानांतरण होने पर 28 मई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उनके सह कर्मियो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों के बीच मधुर संबंधों को मजबूत करता है।साथ ही साथ सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर खिरोधर रजवार, रवींद्र सिंह, सुनील सिंह, दिनेश कुमार यादव, शशि कुमार, रविन्द्र, विक्की कुमार, पुष्पांजलि, एस माला, अर्पिता, नीलम, तुलसी देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply