Advertisement

पेटरवार प्रखंड में पारंपरिक तरीके से मनी ईद-उल-अजहा उर्फ कुर्बानी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुस्लिम समुदाय द्वारा 28 मई को पारंपरिक तरीके एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अजहा उर्फ बकरीद उर्फ कुर्बानी का त्यौहार मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः सात बजे से 7.15 के बीच मुहल्ले के रहिवासी मस्जिदों में इकट्ठे होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की। फिर अपने पूर्वजों से मिलने कब्रिस्तान गए। तदोपरांत खाने पीने में मश्गूल हो गये। पेटरवार थाना व प्रखंड प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने सभी इलाकों का जायजा लिया। जिसमें प्रखंड के हद में बुंडू, पेटरवार, सदमा, दारिद, उत्तासारा, खेतको, अंगवाली, पिछरी, चलकरी, ओरदाना, उलगड्ढा आदि शामिल है। पंचायत के मुसलमानों ने त्यौहार को उल्लास पूर्वक मनाया। प्रशासन अलर्ट रहा। अंगवाली में एएसआईं सुबोध कुमार, उत्तासारा में विनय कुमार पाल आदि,जबकि सीओ अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, बानरा, बिशेश्वर महतो आदि अलग अलग पदस्थापित थे।

इस क्रम में अंगवाली उत्तरी पंचायत में सदर जमीरुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, उप मुखिया रियाज अहमद, इनायत हुसैन, आलेनवी अंसारी, गुलाम, युनुस सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। वहीं चलकरी में सदर मो. समीर अंसारी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *