युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है-निहारिका सुकृति
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। माय भारत केंद्र बोकारो के तत्वाधान में 28 मई को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित मठ टोला दुर्गा मंदिर परिसर में पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय युवा क्लब का गठन किया गया। क्लब का नाम सर्वसम्मति से नव चेतना युवा क्लब रखा गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि इस तरह का क्लब गठन करने से यहां युवाओं में पारस्परिक सहयोग, चरित्र निर्माण एवं अनुशासन की भावना का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है।
ज्ञान विज्ञान समिति के बोकारो जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने क्लब गठन निर्माण के सभी नियमावली को बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि क्लब गठन से युवाओं में खेल, संगीत, शिक्षा के प्रति जागरूकता का विकास होगा। युवाओं में स्वयं के विकास के लिए सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में वृद्धि होगी। समिति के प्रांतीय कोषाध्याय सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि पूरे जिले में सभी पंचायत में इस तरह का क्लब गठन किया जा रहे हैं। इसमें 15 वर्ष से ऊपर तथा 29 वर्ष तक के युवा समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य हो सकते हैं। इस तरह के क्लब गठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं मे शांति व् सोहार्द की भावना विकसित करना है। संचालन सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद, समाजसेवी रितेश कुमार सिन्हा, सोमेश कुमार, ऋषभ कुमार, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, दीपिका कुमारी, अंजू कुमारी, सुमित कुमार, सुजाता कुमारी, कमल कुमार, सुहाना कुमारी, पिंकी कुमारी, ओम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply