सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने हेतु विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने 28 मई को सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की।
सीएम हेमंत सोरेन से भेंट में विधायक सोनाराम सिंकू ने स्पष्ट किया कि सफल विकास का मूल मंत्र किसी भी क्षेत्र के विकास की योजना समावेशी होनी चाहिए। समाज के सबसे पिछड़े और गरीब वर्ग तक भी इसका लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए उनका सतत प्रयास जारी है।
सीएम ने विधायक के प्रयासों की सराहना की तथा विकास कार्यों में समुचित सहयोग का आश्वासन दिया।
![]()













Leave a Reply