Advertisement

विभिन्न मांगों को ले समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष आज उपवास आंदोलन

माधुरी चौक से अटेरन चौक तक जनसंपर्क अभियान व् नुक्कड़ सभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। विभिन्न रेल समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले 29 मई को समस्तीपुर स्थित डीआरएम कार्यालय के समक्ष उपवास आंदोलन आयोजित किया गया है। आंदोलन की सफलता को लेकर 28 मई को समस्तीपुर के माधुरी चौक से अटेरन चौक गुमटी तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर आम जनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल यात्रियों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन रेल महकमा द्वारा अब तक कई महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी है। वक्ताओं ने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर यह उपवास आंदोलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों की भागीदारी होगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने रहिवासियों से उपवास आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अभियान में शत्रुघ्न राय पंजी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रसाद साह, सत्यनारायण सिंह, राम विनोद पासवान, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, अशोक राय, सुशील कुमार राय, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, संतोष कुमार निराला, उपेंद्र राय, डोमन राय समेत मंच से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *