Advertisement

आवार्डी मजदूरों का महाप्रबंधक कार्यालय पर भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी

महाप्रबंधक द्वारा दो बार किया गया मान मनौव्वल बेकार, हड़ताली टस से मस नहीं

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोल वाशरी से हटाये गये आवार्डी मजदूरों का 25 मई से कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल तीसरे दिन 27 मई को भी जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा दो-दो बार भूख हड़ताल खतम करने के लिए किए गये मान मनौव्वल बेकार रहा। भूख हड़ताल पर बैठे अवार्डी मजदूर टस से मस नहीं हुए।

अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल में आवार्डी मजदूर महेंद्र रजक तथा कालेश्वर प्रजापति बैठे हैं, जबकि उन्हें आवार्डी मजदूर श्रीमती देवी, शिवराम सहित डिवीजन सिंह सहयोग कर रहे हैं। इसे लेकर 27 मई को क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह तथा सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सूर्य प्रताप सिंह द्वारा समझौता वार्ता की गयी। बताया गया कि दोपहर लगभग दो बजे तथा रात्रि 9 बजे महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अवार्डी मजदूरों तथा उनके सहयोगियों को नियोजन को लेकर मामला न्यायालय में सब ज्यूडीस होने के कारण अपनी असमर्थता व्यक्त की गयी तथा कहा गया कि न्यायालय आदेश के दूसरे दिन हीं नियोजन प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी। वहीं हड़ताल पर बैठे मजदूर तथा उनके प्रतिनिधि झामुमो नेता समय सीमा निर्धारण का लिखित आश्वासन की मांग की गयी।

साथ हीं कहा गया कि वे पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार तथा सीसीएल मुख्यालय के निर्देश के बाद चार अवार्डी मजदूरों का सत्यापन से संबंधित तमाम प्रपत्र जमा कर चुके हैं। इसके अलावा सौ अवार्डी मजदूरों के नियोजन व् सत्यापन की मांग को लेकर ट्रिब्यूनल में मामला दर्ज करा दिया हैं। कहा गया कि सीसीएल के हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे वकील के अनुसार प्रबंधन चाहे तो सत्यापन प्रपत्र जमा किए चार अवार्डी मजदूरों से बांड जमा कर नियोजन दे सकता हैं।

दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक का वार्ता आंधी-तूफान तथा औलावृष्टि व् बारिश के कारण स्थगित कर रात्रि नौ बजे करने पर सहमति बनी। लेकिन रात्रि नौ बजे वार्ता स्थल पर झामुमो नेता मुमताज़ आलम की अनुपस्थिति में अवार्डी मजदूर डिवीजन सिंह ने मोर्चा संभाला तथा पुर्व के निर्णय पर अडिग रहा, जिसके कारण बिना किसी निर्णय के रात्रि 9:35 बजे महाप्रबंधक वार्ता स्थल से वापस लौट गये। इससे पुर्व दिन के दस बजे सहायक प्रबंधक एचआर सूर्य प्रताप सिंह द्वारा अवार्डधारी भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर तथा झामुमो नेता को वार्ता के लिए पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन उनके पत्र को लेने से इंकार कर दिया गया।

ज्ञात हो कि बीते वर्ष झामुमो नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में आवार्डी मजदूरों ने नियोजन की मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरु की थी, जिसे तत्कालीन महाप्रबंधक संजय कुमार के आग्रह पर राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने पहल करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कराया था। इस दिशा में सीसीएल मुख्यालय पर भी आंदोलन के पश्चात पहल की गयी। बावजूद इसके किसी भी आवार्डी मजदूरों को आजतक नियोजन नहीं दिया गया। इसे लेकर 25 मई से पुनः आवार्डी मजदूरों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *