एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ढोरी क्षेत्र द्वारा 27 मई को कार्यकर्ता बैठक बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर सीसीएल के चपरी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीकेएस ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, कार्य समिति सदस्य सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष निर्गुण महतो, महामंत्री शशि भूषण सिंह, ढोरी क्षेत्र के प्रभारी जय प्रकाश झा, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगंठनात्मक तथा सदस्यता विस्तार, कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चाएं सहित भविष्य में भारत सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि संगठन की मजबूती हेतु अपना सदस्यता विस्तार पर विशेष रूप से ध्यान दें। उनके द्वारा भारत सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड पर विशेष रूप से चर्चा की गई कि किस प्रकार भविष्य में संगठन को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
वही सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष निर्गुण महतो ने कहा कि भविष्य में युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना होगा। महामंत्री शशिभूषण सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन चलाने के लिए संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश झा ने कहा कि ढोरी क्षेत्र संगठन में अहम भूमिका निभाते रही है। संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम आते हैं उसे ढोरी क्षेत्र द्वारा शत प्रतिशत धरातल पर लाया जाता है।
कार्यकर्ता बैठक के दौरान सीसीएल के तीनों संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्यों द्वारा महाप्रबंधक ढोरी रंजय सिन्हा से मुलाकात कर ढोरी क्षेत्र के कामगारों के ज्वलंत समस्याओं, माइंस विस्तारीकरण आदि विषयों पर संगठन की ओर से अवगत कराया गया। महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सीसीएल सीकेएस प्रतिनिधि मंडल द्वारा केन्द्रीय अस्पताल ढोरी का निरीक्षण किया गया तथा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय सिन्हा से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन को संगठन द्वारा कामगारों के बेहतर सुविधा हेतु जो हॉस्पिटल में अभाव देखी गई, उस पर भविष्य में कामगारों को वह असुविधा न झेलना पड़े, उपरोक्त विषय पर कहा गया कि भविष्य में केंन्द्रीय अस्पताल ढोरी में जो भी समस्याएं हैं उस पर सकारात्मक पहल किया जाएगा।
कार्यकर्ता बैठक के दौरान भारतीय मजदूर संघ में आस्था व्यक्त करते हुए 25 सदस्यों ने सीसीएल सीकेएस की सदस्यता ग्रहण की। इसी बीच भामसं ढोरी क्षेत्र प्रतिनिधि मंडल द्वारा फुसरो बाजार में समाजसेवी संजय चौधरी द्वारा चालू किए गये प्याऊ का उद्घाटन किया गया। मौके पर नुनुचंद महतो, शाहनवाज खान, प्रतोष कुमार राय, राजेश पासवान, बीरेन्द्र गुप्ता, सुबीर मुखर्जी, भोला भारती, फूलचंद किष्को, फुली गोप, सोमनाथ मिश्रा, प्रमोद शर्मा, छोटन सामंतो, जीवन लाल रजक, बिपिन मंडल, गब्बर सिंह, भुनेश्वर, संदीप उरांव, मनोज कुमार, प्रशांत मिश्रा, बीरू मिश्रा, बरहन लोहार, निरंजन वर्मा, विपिन मंडल, जमुना, प्रेम लता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, सबिता देवी, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, निरा देवी, इंडिया देवी, सीमा, लखिबाला देवी, अनिता देवी, गोरी देवी, सुति देवी, सबिता देवी, लाचो देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply