Advertisement

आदिवासी भूमि हथियाने का मामला, पदनाटांड़ में 29 को परगना वाईसी का महाजुटान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के हड़मिता गांव के टोला पदनाटांड़ रहिवासी सुरजन मरांडी की 4.73 एकड़ खतियानी व रैयती भूमि मुस्लिम परिवार द्वारा कब्जा किए जाने का मामला गरमाने लगा है।

ज्ञात हो कि बीते 17 मई को पेटरवार स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में आदिवासी समाज की संपन्न बैठक में लिए गये निर्णयानुसार अब आगामी 29 मई को हडमिता के पदनाटांड़ में परगना वाईसी की महाजुटान होने जा रही है। भुक्तभोगी सुरजन मरांडी द्वारा बीते 14 मई को इस आशय की लिखित शिकायत तेनुघाट स्थित बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा को दिया जा चुका है, जिसमें खाता क्रमांक-12 के तहत प्लॉट क्रमांक- 132, 167, 169, 172, 173 तथा 197 में कुल रकवा 4.73 एकड़ भूमि पर कब्जा किए जाने का उल्लेख किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *