डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया ने दी जानकारी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल तथा आसपास के रहिवासियों के लिए 28 मई का दिन बेहद खास होने वाला है। यहां लगभग 11 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद एक सौ 34 करोड़ की लागत से बोकारो थर्मल में बने लगभग दो किलोमीटर लम्बी ओवर ब्रिज पुल का उद्घाटन होगा।
उक्त जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 27 मई को दी। उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल द्वारा ओवरब्रिज का गुणवत्ता रिपोर्ट आ गया है और ओवरब्रिज पूरी तरह बन कर तैयार है। कहा कि 28 मई को इस ओवरब्रिज का उद्घाटन कर इसे जनता के हवाले हर दिया जाएगा। कहा कि बोकारो थर्मल तथा आसपास के रहिवासियों के लिए यह सौगात एवं राहत भरा होगा।
बता दे कि लंबे समय से यहां बनकर तैयार ओवरब्रिज के चालू नहीं होने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में राहगीर घंटों जाम में फंसे रहते थे। बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर जाने वाले डीवीसी कामगारों सहित मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इस ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु भुमि पूजन तत्कालीन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान जेपी सिंह ने 25 फ़रवरी वर्ष 2015 को किया था।

यह ओवरब्रिज 60 फिट चौड़ी है, जो कथारा बेड़ियां बस्ती कोनार नदी से शुरु होकर बोकारो थर्मल डिग्री कोलेज मैदान में उतारा गया है। इसके अलावे रेलवे गेट समीप से पुल का दो छोर बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर भी ले जाया गया है।ओवरब्रिज का निर्माण कार्य राइट्स, बीकेबी एवं डेको कंपनी संयुक्त रूप से की है। बीकेबी कम्पनी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि ओवरब्रिज का उद्घाटन होगा जिसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। कहा कि ओवरब्रिज का उद्घाटन बीते 28 फरवरी को होने वाला था, परन्तु गिरिडीह सांसद द्वारा रेलवे को पत्र लिख कर ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच की मांग की गयी थी। जो 150 टन क्षमता का लोड टेस्ट करने के बाद पूरा हो गया है।
![]()













Leave a Reply