Advertisement

सत्यलोक द्वारा प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी के बच्चों के बीच बैग का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के रेलवे कॉलोनी असनापानी स्थित प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में गैर सरकारी संस्था सत्यलोक द्वारा 27 मई को स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग वितरण में सत्यलोक के संस्थापक सहित, विद्यालय प्रबंध समिति सचिव, प्रधानाध्यापिका, शिक्षिका व् संस्था के वालेंटियर शामिल थे।

जानकारी देते हुए संस्थापक एस एन राय ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य कर रही सत्यलोक संस्था द्वारा 27 मई को कथारा पंचायत के सीसीएल अनुदानित प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी के दर्जनों जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 30 बच्चों के बीच बैग वितरित किए गए।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे एवं निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में कुछ बच्चों को पुर्व में सीसीएल की सहयोगी अर्पिता महिला मंडल द्वारा बैग उपलब्ध कराया गया था, जबकि कई बच्चे इससे वंचित रह गए थे। जिन बच्चों को बैग नहीं मिला था, वे काफी निराश थे। संस्था ने उसी समय ऐसे बच्चों को चिन्हित कर लिया था तथा अवसर मिलने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

कहा गया कि बेल्ज़िअम में सत्यलोक संस्था सदस्या श्वेता सिन्हा द्वारा उनकी मां स्वर्गीय मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर सहयोग राशि दी गई थी। उक्त सहयोग राशि से बैग खरीदे गए और उन बच्चों के बीच वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठा। ज्ञात हो कि गर्मी की छुट्टियों के कारण जो बच्चे विद्यालय में अनुपस्थित थे, उनके लिए भी बैग सुरक्षित रखे गए हैं। संस्था के सक्रिय सदस्य एवं प्रोजेक्ट हेड रंजीत साव ने बताया कि विद्यालय खुलते ही शेष चिन्हित बच्चों के बीच भी बैग वितरित कर दिए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर सही उत्तर देनेवालों बच्चों को संस्था के संस्थापक राय ने पेंसिल तथा विद्यालय सचिव द्वारा टॉफी वितरित किया गया। संस्था सदस्यों के अनुसार भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों की सहायता हेतु इसी प्रकार सामाजिक कार्य की जायेगी।

सत्यलोक संस्था के अध्यक्ष मनोज महतो, सचिव राजेंद्र यादव और कोषाध्यक्ष शमीम कुरैशी ने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं बैग वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्य रोहन, जूलियस, दीपक एवं रंजीत साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो लगातार जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, सहायक शिक्षिका प्रियंबदा कुमारी (विक्की) एवं विद्यालय सचिव का विशेष सहयोग रहा। सत्यलोक संस्था ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय सचिव ने इस नेक कार्य के लिए सत्यलोक सहित श्वेता सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *