एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। रेल विकास एवं विस्तार मंच समस्तीपुर के बैनर तले आगामी 29 मई को समस्तीपुर स्थित डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर 27 मई को जनसंपर्क व् नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। साथ हीं निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर आमजनों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंच के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, जीबछ पासवान, एकलाखुर रहमान सिद्धकी, राम विनोद पासवान, मनोज कुमार, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, राजेन्द्र राय, संतोष कुमार निराला, सुशील कुमार राय आदि नेताओं ने संबोधित किया।
नेताओं ने भोला टाकीज ओवरब्रिज निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर करने, मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण तत्काल शुरू करने, अटेरन चौक गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण को मंजूरी देने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी, मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट बनाने एवं समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने की मांग की। साथ हीं कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल में लगातार उपेक्षित रेल सुविधाओं, जर्जर रेलवे ढांचे, बंद रेल गुमटियों तथा यात्रियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
नेताओं ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे आम जनों, छात्रों एवं व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है। वहीं मुक्तापुर रेल गुमटी पर भी आवागमन की समस्या लगातार बनी हुई है। ओवरब्रीज निर्माण कार्य का शिलान्यास के लगभग 6 महीने बीत गये, ओवरब्रीज का निर्माण कार्य शुरू होना तो दुर, अब तक एक ईंट भी नहीं जोड़ा गया।
उपरोक्त मांगों को लेकर आगामी 29 मई को डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर के समक्ष उपवास आंदोलन किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित जनों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर समस्तीपुर के रेल विकास एवं जनसुविधाओं की आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
![]()













Leave a Reply