महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रेरित करने का दिया सुझाव
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एमवी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में द क्रूज़ जमशेदपुर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बोकारो स्टील सिटी की प्रतिभाशाली उद्यमी, गृहिणी एवं होटल व्यवसायी स्नेहा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उप विजेता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
मिसेज इंडिया एशिया द्वितीय उप विजेता स्नेहा गुप्ता ने 27 मई को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए ढेरो शुभकामनाएं दी।
मौके पर डीसी ने कहा कि स्नेहा बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।
जानकारी हो कि जमशेदपुर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान कुल 12 चुनौतीपूर्ण चरण आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभा प्रदर्शन चरण, राष्ट्रीय परिधान चरण, साक्षात्कार चरण, सामान्य ज्ञान चरण, खेल चरण, प्रश्नोत्तर चरण, मंच संचालन चरण एवं भव्य समापन चरण सहित कई व्यक्तित्व एवं प्रदर्शन आधारित चरण शामिल थे। प्रत्येक चरण में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, सौम्यता एवं प्रभावशाली मंच प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व स्नेहा को मिसेज इंटेलिजेंट, मिसेज एक्टिव, मिसेज बेस्ट कॉस्ट्यूम एवं मिसेज चार्मिंग जैसी विशेष उपाधियां भी प्रदान की गई है।
![]()













Leave a Reply