रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवास आवंटन में हो रही देरी को लेकर 26 मई को एक बैठक आयोजित कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। नाराज सेवानिवृत कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवास के लिए आवेदन किया था। सिक्यूरिटी मनी सहित सभी आवश्यक राशि जमा करने के बाद उन्हें अलॉटमेंट लेटर भी प्राप्त हो चुका है। इसके बावजूद बार-बार नए नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे वे असमंजस में हैं।
पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि सभी शर्तों का पालन करने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई से उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पर रही है। उन्होंने इस संबंध में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से हस्तक्षेप की मांग की थी। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा और बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से बात कर समाधान का आश्वासन दिया था।
हालांकि दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे नाराज सेवानिवृत कर्मचारियों ने अब धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।
![]()













Leave a Reply