Advertisement

चांपी के मनोज कुमार ठाकुर को भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष का प्रभार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने बोकारो जिला के सभी 16 मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर उनकी नामों की सूची बीते 25 मई को जारी की गयी है। इस कड़ी में जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंगवाली मंडल अध्यक्ष पद का ताज इस बार चांपी रहिवासी मनोज कुमार ठाकुर को दिया गया है।

भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज ने सभी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसके बाद 26 मई को अपराह्न चांपी में एक सादे आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने नए मंडल अध्यक्ष ठाकुर को फूल मालाओं से स्वागत किया।

मौके पर पंचायत की मुखिया रीता देवी, राजकुमार महतो, शंकर यादव, अरुण महतो, सोहन भोगता, चंद्रदेव चौबे, सुनील ठाकुर, रूपलाल महतो, विजय महतो, नकुल यादव, भुनेश्वर महतो, परगना मरांडी, बुधन गंजु, रामलखन हेंब्रम, भीम सेन, परमेश्वर महतो, आनंद महतो आदि उपस्थित थे।
इधर फोन पर बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, संजय कपरदार, जीतलाल सोरेन आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *