एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की अनुशंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा वार अगेंस्ट वेस्टेज स्लोगन के साथ एक नई मुहिम का 26 मई को शुभारंग किया गया।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में सीआईएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेंदु कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी एवं संचालन चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक योजना एवं परियोजना अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा विभागाध्यक्ष सीसी एवं जनसंपर्क आलोक कुमार गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
कहा गया कि वार अगेंस्ट वेस्टेज मुहिम के तहत आज स्विच ऑफ सेव ऑन एक पट्टीका का विमोचन किया गया। यह पट्टीका मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में लगे हरेक बिजली स्वीच बोर्ड के नीचे लगाए जाएंगे, जिससे कर्मी बिजली बचत के लिए प्रेरित होंगे। ज्ञात हो कि सीसीएल अपने विभिन्न माध्यम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया द्वारा अपने निगमित क्षेत्र में पानी, बिजली, ईंधन, खाना इत्यादि हरेक तरह के बचत के लिए सीसीएल कर्मी, हितधारकों एवं ग्रामीणों को प्रेरित कर रही है, क्योंकि आज की बचत, कल की सुरक्षा है।
सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क विभाग (सीसी एंड पीआर विभाग) के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार ने अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि वार अगेंस्ट वेस्टेज के तहत इन गिलहरी प्रयासों को जीवन शैली का अंग बनाने से न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ीओं तक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का सकारात्मक संदेश पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि सीसीएल का यह प्रयास ऊर्जा संरक्षण, जिम्मेदार कार्य संस्कृति एवं सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि बिजली बचाएं, भविष्य संवारें के संकल्प के साथ सीसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
गौरतलब है कि सीसीएल का यह प्रयास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक ऊर्जा चुनौती के आह्वान के संदर्भ में ऊर्जा संरक्षण एवं बिजली बचत की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। सीसीएल प्रबंधन पानी, खाना और ईंधन बचाने जैसी कई पहलें शुरू कर चुका है। इन पहलों के अंतर्गत सीसीएल के कोलकर्मी स्वेछा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार पूलिंग, मोटरसाइकिल पूलिंग तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में सक्रिय योगदान देते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
![]()













Leave a Reply