आगामी 10 जून की संयुक्त कार्यशाला को सफल बनाने का लिया गया संकल्प
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग के सभागार में 25 मई को केंद्रीय वन सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राधा नाथ सोरेन ने की।
बैठक में आगामी 10 जून को पेटरवार वन सभागार में आयोजित होने वाले पीसीसीएफ रांची एवं जेएफएमसी उत्तरी छोटानागपुर के संयुक्त कार्यशाला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राधा नाथ सोरेन ने कहा कि वन और पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त कार्यशाला के माध्यम से वन सुरक्षा समितियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी समितियों से अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा समितियों की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी समितियों से अधिक से अधिक सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा तथा कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से महेश्वर सोरेन, झरी मांझी, रामजीत मांझी, गोपीचंद भोक्ता, पारस मांझी, मोहम्मद कुदरत अली, कजरी देवी, महेश महतो, नकुल मुंडा, गोपीनाथ मांझी, हुबलाल महतो, सुनील कुमार महतो, धनुलाल महतो, किशोरी महतो, विकास रजवार सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply