Advertisement

पूर्व विधायक द्वारा किया गया दामोदर नदी पर पूजन व आरती

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर युगांतर भारतीय रांची के तत्वाधान में 25 मई को देवनद दामोदर नदी पर पूजन व आरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला सह संयोजक दामोदर बचाओ अभियान बोकारो अनिल सरकार भी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, रितु देवी, आनंद श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, संतोष यादव, पंकज तिवारी, महावीर महतो, मनोज ठाकुर, दीप राज सिंह, अंकित सोनी, मोनिका कुमारी, कोमल कुमारी, लाडो कुमारी, लक्ष्मी कांत प्रसाद, सुनील ठाकुर, सोहन भाई, सुरेंद्र पांडेय के अलावा अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गंगा दशहरा का आयोजन तेनुघाट डैम के दामोदर नदी पर आयोजित किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *