Advertisement

निर्वाचित अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह का तेनुघाट में अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह के 25 मई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरीय अधिवक्ता सत्य नारायण डे उर्फ मंटू बाबू सहित अन्य ने अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी उन्हें फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

मालूम हो कि अधिवक्ता सिंह झारखंड हाईकोर्ट रांची में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि सिंह की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सिंह जो इससे पूर्व भी जीत कर बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम किया है, आगे भी वे करेंगे। अध्यक्ष मिश्रा ने यहां के अधिवक्ताओ की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और इसके निराकरण करने को कहा। सत्य नारायण डे उर्फ मंटू बाबू ने भी सिंह से अधिवक्ताओं के समस्या के बारे में बताया और उसके निराकरण के उपाय भी बताए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *