रेल सुविधा एवं रेलवे का विकास-विस्तार के लिए संघर्ष जारी रहेगा-रेल विकास मंच
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले 25 मई को समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले एकदिवसीय उपवास आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समस्तीपुर वासियों से की गई।
इस दौरान स्टेशन चौक पर सभा का आयोजन कर अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवर ब्रीज का निर्माण करने, रेल कारखाना में मशीन की व्यवस्था कर पूर्णरूपेण रेल डब्बा का पीओएच कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी एवं मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी दिलाकर लाईन निर्माण कार्य शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंग पीट का निर्माण करने, समस्तीपुर रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया रेल ओवर ब्रीज का जीर्णोद्धार करने, माधुरी चौक स्थित रेल ओवर ब्रिज का चौड़ीकरण करने, समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने, भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण समय सीमा के भीतर करने समेत समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, अधूरी रेल परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में जारी अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभा को संबोधित करते हुए रेल विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि आगामी 29 मई को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय उपवास आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा गया कि लंबे समय से रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें कुछ मांगों को पूरा किया गया है, लेकिन अधिकांश मांगों पर रेलवे प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की जा रही है। इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में 29 मई के उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की। अभियान में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर पासवान, अर्जुन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय, जीतेंद्र कुमार, सुशील कुमार राय, शाहीद हुसैन, रामगुलेब राय, सुधीर कुमार देव, राम विनोद पासवान, सत्यनारायण सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला समेत कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं रेल आंदोलन से जुड़े गणमान्य मौजूद थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार समस्तीपुर विद्युत स्टोर में केबुल, काॅपर वाॅयर, बुश राॅड, एमसीबी, स्वीच, हैंडल, ब्रेकर तक उपलब्ध नहीं हैं। यहां लगे ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में है। जानकारी देते हुए विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा समस्तीपुर के संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 25 मई को कहा कि समस्तीपुर शहर में भगवान भरोसे विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यहां क्या मेंटेनेंस कार्य चल रहा था, जब उपलब्ध बिजली भी विभाग उपभोक्ता तक आपूर्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे जर्जर डिस्ट्रीब्यूशन बाॅक्स और जला केबुल से समस्तीपुर शहर में विधुत आपूर्ति की जाती है।
![]()













Leave a Reply