Advertisement

बकरीद को लेकर बोकारो थर्मल थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। इस्लाम को माननेवालो का प्रमुख त्योहारों में शामिल प्रमुख पर्व बकरीद (कुर्बानी) शांतिपूर्ण मनाने को लेकर 25 मई को जिला के हद में बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो हमेशा भाई चारगी का मिसाल पेश करता रहा है। अगर किसी ने भी हुड़दंगी की तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। सभी समुदाय एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाये, ताकि मिशाल कायम रह सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई खबर मिलने पर तुरंत हमें या स्थानीय पुलिस को खबर करें और साथ मिलकर त्यौहार मनाने का काम करें।

थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने आम आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी की सेवा में तत्पर है हमारी पुलिस। हर गतिविधियों पर हमारी नजर रहेगी। मौके पर जिप सदस्या शहजादी बानो, भाजपा नेता विनय सिंह, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, श्रमिक नेता जानकी महतो, समाजसेवी रिंकू सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *