प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के साड़म में 25 मई को झारखंड के लाल पुर्व मंत्री माधवलाल सिंह श्राद्धकर्म (ब्राह्मभोज) का आयोजन किया गया। ब्राह्मभोज में राज्य के मंत्री, बेरमो सहित कई विधायक, पुर्व विधायक, जिप अध्यक्ष, कांग्रेस के पुर्व व् वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस, भाजपा सहित वाम दलों के नेतागण, पुर्व व् वर्तमान मुखिया, उप मुखिया, पंसस, विभिन्न श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि सहित हजारों की तादाद में दिवंगत माधवलाल सिंह समर्थक पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि देनेवालों में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बबीता देवी, बोकारो के जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, जिप सदस्य सह भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, मुखिया पति सत्येंद्र दास, मुखिया पुत्र बबलू यादव, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह आदि ने बिहार-झारखंड में मंत्री रहे श्रद्धेय स्व. माधवलाल सिंह उर्फ ‘माधव बाबू के पैतृक गांव साड़म स्थित आवास पहुंचे। जहां आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ हीं स्व. माधवलाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर गणमान्य जनों ने स्व. माधव बाबू के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्व. माधव बाबू का जनसेवा, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उनके आदर्श विचार एवं जनकल्याणकारी योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। परिजनों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। जब भी आवश्यकता हो, मुझे अपने बेटे की तरह याद कीजिए, हर परिस्थिति में मैं आपके साथ रहूंगा।
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि श्रद्धेय माधव बाबू उनके पिता तुल्य थे। उनके आदर्श और समाज के अंतिम पायदान तक उनकी पकड़ युगो युगो तक याद किया जाता रहेगा। कांग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दिवंगत माधवलाल सिंह जैसा नेता होना झारखंड में हीं नहीं बल्कि पुरे देश में अब शायद हीं संभव है।
मौके पर दिवंगत माधवलाल सिंह के पुत्र पुर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, भतीजा जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, सुरज लाल सिंह सहित परिवार जन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply